यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए ब्रेन बूस्टर (विषय: इथियोपिया में शांति बहाली जरूरी (Peace Restoration in Ethiopia)

यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए ब्रेन बूस्टर (Brain Booster for UPSC & State PCS Examination)


यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स ब्रेन बूस्टर (Current Affairs Brain Booster for UPSC & State PCS Examination)


विषय (Topic): इथियोपिया में शांति बहाली जरूरी (Peace Restoration in Ethiopia)

इथियोपिया में शांति बहाली जरूरी (Peace Restoration in Ethiopia)

चर्चा का कारण

  • इथियोपिया अपने टाइग्रे क्षेत्र (Tigray region) में हो रही सैन्य-हिंसा के कारण गृहयुद्ध की चपेट में है। टाइग्रे में संघर्ष की शुरुआत वर्ष 2020 के अंत में हुई, जब प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इस प्रांत की सत्तारूढ़ पार्टी टीपीएलएफ (Tigray Peoples Liberation Front-TPLF) को हटाने के लिए एक आक्रामक अभियान छेड़ दिया। गौरतलब है कि इथियोपिया सरकार टाइग्रे की राजधानी मेकेले (Mekele) को अपने नियन्त्रण में लेना चाहती है।
  • गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में इथोपिया में हुई एक जातीय हिंसा के दौरान कथित तौर पर हुए नरसंहार में कम से कम 102 सामान्य नागरिक मार दिए गए थे। यह हमला प्रधानमंत्री अबी अहमद वहां यात्रा के एक दिन बाद हुआ था। इसके बाद ही उन्होने विद्रोहियों से निपटने के लिए सेना को कार्रवाई करने की अनुमति दे दी थी।

प्रमुख बिन्दु

  • इथियोपिया में आंतरिक संघर्ष के परिणामस्वरूप 52,000 लोग मारे गए और 2 मिलियन से अधिक का विस्थापन हुआ, जिनमें से 60,000 से अधिक लोगों ने सूडान की पूर्वी सीमा में शरण ली है। इससे
    इथियोपिया के उत्तरी सीमांत के पास सूडानी और एरिट्रिया के सैन्य कर्मियों की आमद शुरू हो गई है।
  • वर्तमान में इथियोपिया अपने घरेलू आपातकाल से निपटने का प्रयास कर रहा है। इस चरण में एक सैन्य संघर्ष-मुक्त वातावरण हासिल करना, बढ़े हुए विस्थापन को संबोधित करना, अकाल के जोखिम को देखते हुए नागरिकों के लिए बुनियादी जरूरतों की सहायता करना और संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में मानवीय सहायता को तेज करना बड़ी चुनौती है।
  • उत्तरी गोंदर क्षेत्र (Northern Gondar Zone) के शहर, जैसे वेलकैट (Welkait), जो दशकों से टीपीएलएफ बलों के नियंत्रण में रहे हैं, को संघर्ष के पश्चात सामाजिक, आर्थिक पुनरोद्धार की मदद की दरकार होगी।

टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट

  • टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (TPLF) की स्थापना वर्ष 1975 में एक सैन्य संगठन के रूप में की गई थी। टाइग्रेन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट कथित तौर पर इथियोपिया की तानाशाही सरकार के विरुद्ध टाइग्रे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के हितों की रक्षा करने के लिये संघर्ष कर रहा है।
  • टाइग्रे में ज्यादातर लागे इथियोपियाई रुढ़िवादी ईसाई हैं यहां 1,600 साल से ईसाई रह रहे हैं यहां की प्रमुख भाषा टिग्रिनिया है। यह सेमेटिक बोली है जिसे दुनिया भर में कम से कम 70 लाख लोग बोलते हैं।
  • टीपीएलएफ ने वर्ष 1991 में इथोपिया की तत्कालीन सैन्य सरकार के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष किया फलस्वरूप यह सैन्य तानाशाही सरकार को सत्ता से हटाने में सफल हो गया। इस घटनाक्रम के बाद से ही इसे इथियोपिया में भारी समर्थन प्राप्त।
  • 1991में ही टीपीएलएफ नेता मेल्स जनावी ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला आरै 1995 में पहले निर्वाचित प्रधान मंत्री बने। मेल्स जनावी 2012 तक सत्ता में बने रहे और उन्हें बड़े पैमाने पर देश की जातीय-संघीय व्यवस्था (ethno-federal system) के वास्तुकार के रूप में देखा जाता है।

हॉर्न ऑफ अफ्रीका

  • पूर्वी अफ्रीका के भौगोलिक क्षेत्र को हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहां जाता है। यह अफ्रीकी भूमि का सर्वाधिक पूर्वी विस्तार है जिसमें जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया शामिल है। उल्लेखनीय है कि यह
    सारे देश ना केवल भौगोलिक रूप से एक समान है बल्कि इनमें सांस्कृतिक समानता भी विद्यमान है।
  • इथियोपिया भूमिबद्ध (लैंडलॉक) देश है।

आगे की राह

  • एक स्पष्ट रूपरेखा के बिना इस देश में शांति-निर्माण, संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण और संक्रमणकालीन न्याय (transitional justice) संभव नहीं है। इथियोपिया में गृहयुद्ध का प्रभाव हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र (Horn of Africa region) पर पड़ता है, जो पहले से ही निम्न-स्तरीय संघर्षों (low-level conflicts), असमान आर्थिक विकास (uneven economic development), सीमा विवादों (border disputes), खाद्य असुरक्षा (continued food insecurity), जलवायु परिवर्तन (climate change), एक अनिश्चित राजनीतिक स्थिति (a precarious political situation) और एक गंभीर शरणार्थी संकट (dire refugee crisis) से ग्रस्त है।