मिस यूनिवर्स 2022 (Miss Universe 2022) : डेली करेंट अफेयर्स

अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित 71वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में इसी देश की 28 वर्षीय आर बोनी गेब्रिएल को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। भारत की पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने अमेरिकी ब्यूटी क्वीन को मिस यूनिवर्स 2022 का ताज पहनाया। अपने काम में पर्यावरण को प्राथमिकता देने वाली गेब्रिएल पेशे से फैशन डिजाइनर और सिलाई प्रशिक्षक हैं, जो मिस यूएसए जीतने वाली फिलिपिनो मूल की पहली अमेरिकी हैं। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक ताज का विजेता अमेरिका टॉप पर बना है।

इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 80 से ज्यादा सुंदरियों ने भाग लिया था। भारत को 2022 की मिस डीवा दिविता राय (Divita Rai) ने रिप्रिजेंट किया था। हालांकि वह टॉप 5 में भी शामिल नहीं हो पायी। इस बार का नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड काफी चर्चा में रहा। इस राउंड में दिविता ने भारत को सोने की चिड़िया की तरह रिप्रेजेंट करते हुए 'सोन चिरैया' ड्रेस पहना था। जबकि मिस थाईलैंड ने कोल्ड ड्रिंक कैन के एल्यूमिनियम ढक्कन के कचरे से बनीं हुई ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस प्रतिभागी के उस जीवन इतिहास को दिखाने वाला था जिसमें वह कचरा उठा कर री-साईकिल करती थीं।

मोवाड कंपनी द्वारा तैयार इस मिस यूनिवर्स का ताज नाम 'फोर्स फॉर गुड' रखा गया था। 'फोर्स फॉर गुड' के जरिए यह संदेश दिया गया है कि महिलाओं द्वारा बनाया गया भविष्य संभावनाओं की सीमाओं से बहुत आगे है। इस ताज की कीमत करीब 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 49 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।

'मिस यूनिवर्स' मिस यूनिवर्स संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता है। साल 1952 में कैलिफोर्निया स्थित कपड़ा कंपनी पेसेफिक मिल्स द्वारा इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी। बाद में 1996 में इसे डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था। पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन साल 1956 में किया गया था और उस वक्त फिनलैंड की अर्मि कूसेला को पहला मिस यूनिवर्स चुना गया था। इस बार 2021 के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन इजरायल में किया गया था।

बात इसकी प्रक्रिया की करें तो इसके लिए हर देश में अलग-अलग कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न शहरों में प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। इन तमाम प्रतियोगिताओं के जरिए योग्य प्रतिभागियों का चयन होने के बाद राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और फिर उसके बाद वैश्विक स्तर के लिए चयन किया जाता है। हालांकि यह प्रतियोगिता सेक्स स्कैंडल, बॉडी शेमिंग, बॉडी फोकस, भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विवादों में भी रही है। मीडिया रिपोर्ट्स इसकी रेटिंग गिरने की बात भी कहती हैं।

अगर भारत की बात करें तो यह पांचवे नंबर पर है। भारत ने कुल तीन बार यह ताज जीता है पहला ताज वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन ने जीता था जबकि दूसरा वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने और तीसरा वर्ष 2021 में हरनाज संधू ने जीता था।