यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 20, मई 2022


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC. BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 20, मई 2022


प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें:

1. 1882 में, वायसराय लॉर्ड रिपन के स्थानीय स्वशासन के संकल्प ने भारत में नगरपालिका शासन के लोकतांत्रिक रूपों को निर्धारित किया।
2. भारत निर्वाचन आयोग स्थानीय निकाय चुनावों का समय पर और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करता है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों
d) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: भारत का राज्य चुनाव आयोग स्थानीय निकाय चुनावों का समय पर और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करता है।

प्रश्न 2. जल जीवन मिशन (जेजेएम) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. जेजेएम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि 2024 तक पूरे भारत के सभी घरों में 'नल से जल' उपलब्ध हो।
2. यह पेयजल स्रोत में वृद्धि, पेयजल आपूर्ति प्रणाली, धूसर जल उपचार और इसका पुन: उपयोग के साथ ही संरक्षित जल के संयुक्त उपयोग को भी सुनिश्चित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/ हैं?

a) केवल 1
b) केवल 2
c) दोनों 1 और 2
d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • जल जीवन मिशन की परिकल्पना ग्रामीण भारत के सभी घरों में 2024 तक व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए की गयी है।
  • कार्यक्रम के अनिवार्य तत्वों के रूप में स्रोत स्थिरता उपायों जैसे कि भूजल प्रबंधन, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन के माध्यम से पुनर्भरण और पुन: उपयोग को शामिल किया गया है।

प्रश्न 3. सोशल इंजीनियरिंग तकनीक जो अक्सर समाचारों में देखी जाती है, संबंधित है:

a) हैकिंग टूल
b) गुप्त खुफिया इकाई
c) एआई संचार
d) इंटरेक्शन का मेटावर्स टूल

उत्तर: (A)

व्याख्या: सोशल इंजीनियरिंग तकनीक में आम तौर पर किसी न किसी प्रकार के मनोवैज्ञानिक हेरफेर शामिल होते हैं, अन्यथा उपयोगकर्ताओं या कर्मचारियों को गोपनीय या संवेदनशील डेटा सौंपने में बेवकूफ बनाते हैं।

प्रश्न 4. एक कीट भक्षक, जिसकी चिपचिपी जीभ होती है और उसके शरीर से लंबी होती है। इसके शरीर पर शल्क होते हैं जो उसी पदार्थ से बने होते हैं जिससे मानव बाल बनते हैं। यह सबसे अधिक अवैध कारोबार किये जाने वाले स्तनपायी प्रजातियों में से एक है। भारत में इस जीव की दो प्रजातियां पाई जाती हैं। एक प्रजाति भारत भर में व्यापक रूप से पाई जाती है और दूसरी उत्तर-पूर्व भारत में पाई जाती है। भारत में दोनों को उसी स्तर की कानूनी सुरक्षा प्राप्त है जैसी बंगाल टाइगर को प्राप्त है। यह जीव हैः

A. आर्मडिलो
B. पैंगोलिन
C. विशाल चींटीभक्षक
D. बिन्तुरोंग (भालूबिल्ली)

उत्तर: (B)

व्याख्या: भारत में या पैंगोलिन (Pangolin) की दो प्रजातियाँ पाई जाती हैं:

  1. इंडियन पैंगोलिन (Manis Crassicaudata)
  2. चाइनीज पैंगोलिन (Manis Pentadactyla)

संरक्षण स्तरः

  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972: अनुसूची 1 में शामिल
  • साइट्स: परिशिष्ट । में शामिल
  • आई.यू.सी.एन.: भारतीय पैंगोलिन के लिये संकटग्रस्त और चीनी पैंगोलिन के लिये गंभीर रूप से संकटग्रस्त का दर्जा
  • खतरा: अवैध शिकार और प्राकृतिक आवास का नष्ट होना।
  • व्यापार: जीवित पैंगोलिन और उसके शल्क व मांस का व्यापार।

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से किन-किन राज्यों में चीड़ के वन पाए जाते हैं?

1. हिमाचल प्रदेश
2. सिक्किम
3. उत्तराखण्ड
4. मध्य प्रदेश

A. केवल 1, 2 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (B)

व्याख्या: चीड़ देवदार हिमालय की अंतर-श्रेणियों और प्रमुख घाटियों की स्थानीय वृक्ष प्रजाति है, जो पश्चिम में अफगानिस्तान से लेकर पूर्व में भूटान तक तथा मध्य में पाकिस्तान, भारत और नेपाल में पाई जाती है। भारत में इसके वन जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में पाए जाते हैं। अतः विकल्प B सही है।

प्रश्न 6. वन्यजीवों व उनकी आई.यू.सी.एन. की सात सूची में श्रेणी के आधार पर निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित है?

1. चिरु - संकटमय
2. मालाबार गंधबिलाव (सीवेट) - गंभीर संकटग्रस्त
3. रेड पांडा - गंभीर संकटग्रस्त
4. डुगोंग - सुभेद्य

A. केवल 1, 2 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (A)

व्याख्या: डुगोंग (Dugong) को समुद्री गाय भी कहा जाता है ।

  • आई-यू-सी-एन- स्थिति - सुभेद्य (Vulnerable)।
  • खतरा - शिकार (माँस और तेल के लिये), समुद्री पर्यावास का क्षय और मानवीय मत्स्यन गतिविधियाँ।

रेड पांडा (Red Panda)

  • IUCN स्थिति - संकटग्रस्त/Endangered (अत्यंत संकटग्रस्त/ Critically Endangered नहीं)।
  • ये नेपाल, भारत (मेघालय का पठार उत्तर-पूर्व भारत), भूटान, म्यांमार, दक्षिणी चीन आदि में पाए जाते हैं। समशीतोष्ण वन इनका मुख्य पर्यावास है - जिसमें बाँस वृक्ष प्रमुख हैं।
  • खतरा- पर्यावास का विनाश एवं विखडन, शिकार, अंतःप्रजनन और अवसाद।

मालाबार सिवेट (गंधबिलाव)

  • आई.यू.सी.एन. स्थिति - अत्यंत / गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered)
  • यह पश्चिमी घाट की स्थानिक प्रजाति है। यह कन्याकुमारी से वायनाड तक पश्चिमी घाट के तटीय जिलों में और कर्नाटक के कूर्ग में भी पाया जाता है।
  • खतरा- आवास का विनाश और सिवेट ऑयल के लिये उनका शिकार।

चिरु

  • आई.यू.सी.एन. स्थिति- संकटमय (Near Threatened) यह चीन और भारत (J & K ) में ऊंचाई वाले मैदान, पहाड़ी। पठार और पर्वतीय घाटी में पाया जाता है।
  • खतरा - शाहतोश या फर के लिये उसका शिकार किया जाता है जिसका उपयोग बेशकीमती ‘शॉल’ निर्माण में होता है। अतः विकल्प A सही है।

प्रश्न 7. समुद्री वनस्पति संबंधी संसाधनों के संबंध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. समुद्री घास जिम्नोस्पर्मिक पौधे हैं जो भारत में तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर पाए जाते हैं।
2. समुद्री शैवाल का उपयोग गलगंड के उपचार और आँतों व पेट की बीमारियों में दवा के रूप में किया जाता है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

व्याख्या: समुद्री घास (Sea Grasses) एंजियोस्पर्मिक (जिम्नोस्पर्मिक नहीं) समुद्री पुष्पीय पौधे हैं जो घास जैसे दिखते हैं। वे पुष्प उत्पन्न करते हैं। उनके फीतेदार (Strap Like) या अंडाकार पत्ते होते हैं और उनमें जड़ प्रणाली मौजूद होती है। वे उथले तटीय जल में रेतीले या कीचड़ भरे तल में बढ़ते हैं और उन्हें तुलनात्मक रूप से शांत जल की आवश्यकता होती है। अतः कथन 1 सही नहीं है जबकि कथन 2 सत्य है।