यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में करेंट अफेयर्स MCQs क्विज़ : 28, मार्च 2023


यूपीएससी और सभी राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं के लिए हिंदी में डेली करेंट अफेयर्स MCQ क्विज़

(Daily Current Affairs MCQs Quiz for UPSC, IAS, UPPSC/UPPCS, MPPSC, BPSC, RPSC & All State PSC Exams)

तारीख (Date): 28, मार्च 2023


प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. भारतीय राज्यों में, मध्य प्रदेश में वनों में अधिकतम कार्बन स्टॉक (1023.84 मिलियन टन ) है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (609.25 मिलियन टन ) का स्थान आता है।
2. 2010 और 2020 के बीच औसत वार्षिक वन क्षेत्र में शुद्ध लाभ के संबंध में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 और 2 दोनों
d. न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • भारतीय राज्यों में, अरुणाचल प्रदेश में वनों में अधिकतम कार्बन स्टॉक (1023.84 मिलियन टन ) है, इसके बाद मध्य प्रदेश (609.25 मिलियन टन ) का स्थान आता है। इस प्रकार कथन 1 सही नहीं है।
  • 2010 और 2020 के बीच औसत वार्षिक वन क्षेत्र में शुद्ध लाभ के संबंध में, भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है। कथन 2 सही है।

प्रश्न 2. भारत में बाजरा के उत्पादन और विपणन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये ?

1. 1960 के दशक की हरित क्रांति के दौरान चावल और गेहूं की उच्च उपज वाली किस्मों के पक्ष में बाजरा को दरकिनार कर दिया गया था।
2. बाजरा भारत में सबसे अधिक लाभकारी फसल है और इसकी हमेशा उच्च मांग रही है।
3. बाजरा की संकर किस्मों ने भारत में बाजरा की उपज में नाटकीय रूप से वृद्धि की है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से असत्य है/हैं ?

a) केवल 1 और 3
b) 2 और 3 केवल
c) 1 और 2 केवल
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

बाजरा के बारे में:

  • 1960 के दशक की हरित क्रांति के दौरान, बाजरा को चावल और गेहूं की उच्च उपज वाली किस्मों के द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया गया, जो प्रति एकड़ दो से तीन गुना अधिक उत्पादन कर सकती थीं। अत: विकल्प 1 सही हैI
  • सरकार द्वारा गारंटीकृत खरीद और चावल और गेहूं की कृषि के संयोजन ने सूखे और जलवायु चुनौतियों के समय में भी भारत को खाद्य सुरक्षित बना दिया। नतीजतन, चावल और गेहूं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसलिए विकल्प 2 असत्य है।
  • ज्वार और बाजरा की संकर किस्में मौजूद हैं , परन्तु उनकी पैदावार में नाटकीय रूप से दशकों में वृद्धि नहीं हुई है, यह दर्शाता है कि अकेले तकनीकी प्रगति उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती है । इसलिए विकल्प 3 असत्य हैI

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन IPCC AR6 संश्लेषण रिपोर्ट द्वारा समर्थित है?

1. पिछले एक दशक में उत्सर्जन वृद्धि की दर में वृद्धि हुई है।
2. 2100 तक मानवता के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।
3. किसी भी भविष्य के वार्मिंग स्तर के लिए कई जलवायु संबंधी जोखिम AR5 में मूल्यांकन से अधिक हैं।

निम्नलिखित में से कौन सा/से विकल्प सही है/हैं?

a) केवल 1 और 3
b) केवल 3
c) 2 और 3 केवल
d) 1, 2 और 3

उत्तर: (B)

व्याख्या:

  • आईपीसीसी की रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि वैश्विक तापमान वृद्धि, जो मानव गतिविधि से प्रेरित है, स्पष्ट रूप से पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गई है।
  • पिछले एक दशक में उत्सर्जन वृद्धि की दर धीमी हुई है । (इसलिए विकल्प 1 गलत है)
  • 2100 तक 2.8 डिग्री सेल्सियस (2.1 डिग्री सेल्सियस-3.4 डिग्री सेल्सियस की सीमा में) तापमान वृद्धि तक पहुंचने का अनुमान है। इस तापमान वृद्धि के प्रभाव जलवायु प्रणालियों पर पहले से ही तेजी से और व्यापक हैं। (इसलिए विकल्प 2 गलत है)
  • रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जलवायु संबंधी जोखिम किसी भी भविष्य के वार्मिंग स्तर के लिए एआर5 में पहले किए गए आकलन से अधिक हैं। इसने रिपोर्ट में ट्रैजेक्टोरियों पर अधिक ध्यान दिया है जो ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस के बजाय 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करते हैं। (इसलिए विकल्प 3 सही है)

चूंकि केवल तीसरा कथन सही है, इसलिए सही विकल्प (b) है।

प्रश्न 4. अरुणाचल प्रदेश के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

1. यह पूर्वोत्तर में भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
2. इसका जनसंख्या घनत्व देश में सबसे कम है।
3. इसकी तीन देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ हैं: भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A. 1 और 2 केवल
B. 2 और 3 केवल
C. केवल 2
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या:

  • लगभग 80,000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला यह पूर्वोत्तर में भारत का सबसे बड़ा राज्य है ।
  • इस प्रकार कथन 1 सही है।
  • इसका जनसंख्या घनत्व देश में सबसे कम है, यहाँ प्रति वर्ग किलोमीटर केवल 20 व्यक्ति हैं ।
  • अतः कथन 2 भी सही है।
  • अरुणाचल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी तीन देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ हैं: भूटान, म्यांमार और चीन (बांग्लादेश नहीं)।
  • इस प्रकार कथन 3 सही नहीं है।

प्रश्न 5. ‘पीएम मित्र योजना’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. यह भारत में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया जाएगा।
2. इसके तहत एक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन बनाने का फैसला किया गया है।
3. इसके तहत प्रत्येक राज्य में एक टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा।

A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

उत्तर: (A)

व्याख्या: पीएम मित्र का फुल फॉर्म प्राइम मिनिस्टर मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल है। यह भारत में वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। इसके तहत एक इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल वैल्यू चेन बनाने का फैसला किया गया है। इसमें 4445 करोड़ रुपये 5 साल के दौरान खर्च किये जा रहे हैं। इसके तहत देश में 7 टेक्सटाइल पार्क बनाने थे। हाल ही में केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों (तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश) में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में देश में करीब 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियों के अवसर बनेंगे।

प्रश्न 6. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में कौन सा/से कथन सत्य हैं?

1. यह रोम संविधि (The Rome Statute) नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संधि के माध्यम से गाइड किया जाता है।
2. संयुक्त राष्ट्र संघ के घटक के रूप में ये संगठन युद्ध अपराधों के लिये ज़िम्मेदार लोगों को दंडित करने का काम करती है।

A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

व्याख्या: इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने बीते 17 मार्च, 2023 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय दुनिया का पहला स्थायी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय है। यह रोम संविधि (The Rome Statute) नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संधि के माध्यम से गाइड किया जाता है। इसका उद्द्येश्य अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय के माध्यम से अपराधों के लिये ज़िम्मेदार लोगों को दंडित करना साथ ही, इन अपराधों को फिर से घटित होने से रोकना है। इसका मुख्यालय नीदरलैंड के हेग में स्थित है और अभी मौजूदा वक़्त में इसके 123 सदस्य देश हैं। ICC संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित संगठन नहीं है, लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करता है।

प्रश्न 7. विश्व गौरैया दिवस कब मनाया जाता है?

A. 18 मार्च
B. 20 मार्च
C. 14 मार्च
D. 21 मार्च

उत्तर: (B)

व्याख्या: हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गौरैया के बारे में जागरूकता बढ़ाना और घरेलू गौरैया का संरक्षण सुनिश्चित करना है। इस साल इस दिवस की थीम ‘आई लव स्पैरो’ है। घरेलू गौरैया दुनिया की सबसे आम और व्यापक प्रजातियों में से एक है। घरेलू गौरैयों के अलावा गौरैया की अन्य 26 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। ये सभी एशिया, अफ्रीका और यूरोप में पाई जाती हैं। बढ़ता प्रदूषण, शहरीकरण, ग्लोबल वार्मिंग और लुप्त हो रहे पारिस्थितिक संसाधन गौरैया की संख्या में गिरावट के बड़े कारण हैं। गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है और इसके संरक्षण की ज़रूरत है।