(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2015 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download) UPSC IAS (Mains) 2015 General Studies (Paper - 1) Exam Question Paper


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2015 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download) UPSC IAS (Mains) 2015 General Studies (Paper - 1) Exam Question Paper


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2015 (मुख्य परीक्षा)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1

साल (Year): 2015

माध्यम (Medium): Hindi

निर्देशः निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 200 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। शब्द-विस्तार की अपेक्षा प्रश्नोत्तर की अन्तर्वस्तु अधिक महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्नों के अंक समान है।

प्रश्न 1."भारत की प्राचीन सभ्यता, मिस्र, मीसोपोटमिया और ग्रीस की सभ्यताओं से, इस बात से भिन्न है कि भारतीय उपमहाद्वीप की परंपराएं आज तक भंग हुए बिना परिरक्षित की गई हैं।" टिप्पणी कीजिये।

प्रश्न 2. "भारत की मध्यपाषाण शिला-कला न केवल उस काल के सांस्कृतिक जीवन की, बल्कि आधुनिक चित्रकला से तुलनीय परिष्कृत सौंदर्य-बोध को भी, प्रतिबिंबित करती है।" इस टिप्पणी का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 3. महात्मा गाँधी के बिना भारत की स्वतंत्रता की उपलब्धि कितनी भिन्न हुई होती? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 4. अपसारी उपगामों और रणनीतियों के होने के बावजूद, महात्मा गाँधी और डॉ- बी- आर- अम्बेडकर का दलितों की बेहतरी का एक समान लक्ष्य था। स्पष्ट कीजिये।

प्रश्न 5. स्वतंत्र भारत के लिए संविधान का मसौदा केवल तीन साल में तैयार करने के ऐतिहासिक कार्य को पूर्ण करना संविधान सभा के लिए कठिन होता, यदि उनके पास भारत सरकार अधिनियम, 1935 से प्राप्त अनुभव नहीं होता। चर्चा कीजिये।

प्रश्न 6. क्या कारण था कि औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम इंग्लैण्ड में घटी थी? औद्योगीकरण के दौरान वहाँ के लोगों की जीवन-गुणता पर चर्चा कीजिये। भारत में वर्तमान में जीवन-गुणता के साथ वह किस प्रकार तुलनीय है?

प्रश्न 7. किस सीमा तक जर्मनी को दो विश्व युद्धों का कारण बनने का जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? समालोचनात्मक चर्चा कीजिए।

प्रश्न 8. भारत में विविधता के किन्हीं चार सांस्कृतिक तत्वों का वर्णन कीजिये और एक राष्ट्रीय पहचान के निर्माण में उनके आपेक्षिक महत्व का मूल्य निर्धारण कीजिये।

प्रश्न 9. समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये कि क्या बढ़ती हुई जनसंख्या निर्धनता का मुख्य कारण है या कि निर्धनता जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है।

प्रश्न 10. आप उन आंकड़ों को किस प्रकार स्पष्ट करते हैं, जो दर्शाते हैं कि भारत में जनजातीय लिंगानुपात, अनुसूचित जातियों के बीच लिंगानुपात के मुकाबले, महिलाओं के अधिक अनुकूल हैं।

प्रश्न 11. पिछले चार दशकों में, भारत के भीतर और भारत के बाहर श्रमिक प्रवसन की प्रवृत्तियों में परिवर्तनों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 12. भारत में महिलाओं पर वैश्वीकरण के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 13. इस मुद्दे पर चर्चा कीजिये कि क्या और किस प्रकार दलित प्राख्यान (ऐसर्शन) के समकालीन आंदोलन जाति विनाश की दिशा में कार्य करते हैं।

प्रश्न 14. महासागरी धाराओं की उत्पत्ति के उत्तरदायी कारकों को स्पष्ट कीजिये। वे प्रादेशिक जलवायुओं, समुद्री जीवन तथा नौचालन को किस प्रकार प्रभावित करती हैं?

प्रश्न 15. मुंबई, दिल्ली और कोलकाता देश के तीन विराट नगर हैं, परंतु दिल्ली में वायु प्रदूषण, अन्य दो नगरों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर समस्या है। इसका क्या कारण है?

प्रश्न 16. भारत अलवणजल (फ्रैश वाटर) संसाधनों से सुसंपन्न है। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये कि क्या कारण है कि भारत इसके बावजूद जलाभाव से ग्रसित है।

प्रश्न 17. पर्यटन की प्रोन्नति के कारण जम्मू और काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राज्य अपनी पारिस्थितिक वहन क्षमता की सीमाओं तक पहुँच रहे हैं? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 18. आप कहाँ तक सहमत हैं कि मानवीकारी दृश्यभूमियों के कारण भारतीय मानसून के आचरण में परिवर्तन होता रहा है। चर्चा कीजिये।

प्रश्न 19. ‘भारत में स्मार्ट नगर स्मार्ट गाँवों के बिना जीवित नहीं रह सकते हैं।’ ग्रामीण-नगरीय एकीकरण की पृष्ठभूमि में इस कथन पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 20. उत्तरध्रुव सागर में तेल की खोज के क्या आर्थिक महत्व हैं और उसके संभव पर्यावरणीय परिणाम क्या होंगे?

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें

Courtesy: UPSC