(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download) UPSC IAS (Mains) 2016 General Studies (Paper - 1) Exam Question Paper


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 1 (Download) UPSC IAS (Mains) 2016 General Studies (Paper - 1) Exam Question Paper


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर -1) General Studies (GS) Paper -1

साल (Year): 2016

माध्यम (Medium): Hindi

निर्देशः निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 200 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। शब्द-विस्तार की अपेक्षा प्रश्नोत्तर की अन्तर्वस्तु अधिक महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्नों के अंक समान है।

प्रश्न 1. प्रारम्भिक बुद्धा स्तूप कला, लोक वर्ण्य-विषयो एवं कथानको को चित्रित करते हुए बौद्ध आदर्शों की सफलतापूर्वक व्याख्या करती है? विशदीकरण कीजिए।

प्रश्न 2. विजयनगर नरेश कृष्णदेव रॉय न केवल स्वयं एक कुशल विद्वान थे अपितु विद्या एवं साहित्य के महान संरक्षक भी थे? विवेचना करिए।

प्रश्न 3. यह स्पष्ट कीजिए कि 1857 का विप्लव किस प्रकार औपनिवेशिक भारत के प्रति ब्रिटिश नीतियों के विकासक्रम में एक महत्वपूर्ण एतिहासिक मोड है।

प्रश्न 4. स्वतन्त्रता संग्राम में, विशेष तौर पर गांधीवादी चरण के दौरान महिलाओं कि भूमिका का विवेचन कीजिए।

प्रश्न 5. स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष में सुभाष चन्द्र बोस एवं महात्मा गांधी के मध्य दृष्टिकोण की भिन्नताओं पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 6. क्या भाषाई राज्यों के गठन नें भारतीय एकता के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की है?

प्रश्न 7. पश्चिमी अफ्रीका में उपनिवेश-विरोधी संघर्षों को पाश्चात्य शिक्षित अफ्रीकियों के नव संभ्रांत वर्ग के द्वारा नेतृत्व प्रदान किया गया था? परीक्षण करिए।

प्रश्न 8. वैश्वीकरण नें भारत में सांस्कृतिक विविधता के आंतरक (कोर) को किस सीमा तक प्रभावित किया है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 9. "गरीबी उन्मूलन की एक अनिवार्य शर्त गरीबों को वंचितता के प्रक्रम से विमुक्त कर देना है।" उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस कथन को पुष्ट कीजिए।

प्रश्न 10. क्या कारण है कि भारत में जनजातियों को फ्अनुसूचित जनजातियाँय् कहा जाता है? भारत के संविधान में प्रतिष्ठापित उनके उत्थापन के लिए प्रावधानों को सूचित कीजिए।

प्रश्न 11. भारत में नगरीय जीवन कि गुणता कि संक्षिप्त पृष्ठभूमि के साथ, ‘स्मार्ट नगर कार्यक्रम’ के उद्देश्य और रणनीति बताइये।

प्रश्न 12. प्रादेशिकता का क्या आधार है? क्या ऐसा प्रादेशिक स्तर पर विकास के लाभों के असमान वितरण से हुआ, जिसने कि अंततः प्रादेशिकता को बढ़ावा दिया? अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।

प्रश्न 13. वायु संहति की संकल्पना की विवेचना कीजिए तथा विस्तृत क्षेत्रीय जलवायवी परिवर्तनों में उसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 14. "हिमालय भूस्खलन के प्रति अत्याधिक प्रवण है।" कारणों कि विवेचना कीजिए तथा अल्पीकरण के उपाय सुझाए।

प्रश्न 15. भूमि तथा जल संसाधनो का प्रभावी प्रबंधन मानव विपत्तियों को प्रबल रूप से कम कर देगा। स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 16. वर्तमान संदर्भ में दक्षिणी चीन सागर का भू-राजनीतिक महत्त्व बहुत बढ़ गया है। टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 17. भारत के प्रमुख नगर बाढ़ दशाओं से अधिक असुरक्षित होते जा रहे है। विवेचना कीजिए।

प्रश्न 18. सिंधु जल संधि का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए तथा बदलते हुए द्विपक्षीय संबंधो के संदर्भ में उसके पारिस्थितिक आर्थिक एवं राजनीतिक निहितार्थों का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 19. भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की समस्याओं एवं संभावनाओं को गिनाइए।

प्रश्न 20. भारत में सूखा-प्रवण एवं अर्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभर विकास परियोजनाएं किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक है?

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें

Courtesy: UPSC