(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 2 (Download) UPSC IAS (Mains) 2016 General Studies (Paper - 2) Exam Question Paper


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 2 (Download) UPSC IAS (Mains) 2016 General Studies (Paper - 2) Exam Question Paper


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-3: सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर - 2) General Studies (GS) Paper - 2

साल (Year): 2016

माध्यम (Medium): Hindi

निर्देशः निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 200 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। शब्द-विस्तार की अपेक्षा प्रश्नोत्तर की अन्तर्वस्तु अधिक महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्नों के अंक समान है।

प्रश्न 1. 69वे संविधानं संशोधन अधिनियम के उन अत्यावश्यक तत्वों और विषमताओं, यदि कोई हो, पर चर्चा कीजिए, जिन्होंने दिल्ली के प्रशासन में निर्वाचित प्रतिनिधियों और उप-राज्यपाल के बीच हाल में समाचारों में आये मतभेदों को पैदा कर दिया है। क्या आपके विचार में इससे भारतीय परिसंधीय राजनीति के प्रकार्यण में एक नई प्रवत्ति का उदय होगा?

प्रश्न 2. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 370, जिसके साथ हाशिया नोट फ्जम्मू-कश्मीर राज्य के सम्बन्ध में अस्थाई उपबंधय् लगा हुआ है, किस सीमा तक अस्थाई है? भारतीय राज्य-व्यवस्था के सन्दर्भ में इस उपबंध की भावी सम्भावनाओ पर चर्चा कीजिए?

प्रश्न 3. "भारतीय राजनीतिक पार्टी प्रणाली परिवर्तन के ऐसे दौर से गुजर रही है, जो अंतरर्विरोधो और विरोधाभासों से भरा प्रतीत होता है।" चर्चा कीजिए।

प्रश्न 4. संघ और राज्यों के लेखाओं के संबध में, नियंत्रक और महालेखापरीक्षक की शक्तिओं का प्रयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 149 से व्युत्पन्न है। चर्चा कीजिए कि क्या सरकार की नीति कार्यान्वयन की लेखापरीक्षा करना अपने स्वयं (नियंत्रक और महालेखापरीक्षक) की अधिकारिता का अतिक्रमण करना होगा या कि नहीं।

प्रश्न 5. ‘उद्देशिका (प्रस्तावना) में शब्द ‘गणराज्य’ के साथ जुड़े प्रत्येक विशेषण पर चर्चा कीजिए। क्या वर्तमान परिस्थितियों में वे प्रतिरक्षणीय है?

प्रश्न 6. कोहिलो केस में क्या अभिनिर्धारित किया गया था? इस सन्दर्भ में, क्या आप कह सकते है की न्यायिक पुनर्विलोकन संविधान के बुनियादी अभिलक्षणों में प्रमुऽ महत्त्व का है?

प्रश्न 7. क्या भारत सरकार अधिनियम, 1935 ने एक परिसंघीय संविधान निर्धारित कर दिया था? चर्चा कीजिए।

प्रश्न 8. अर्ध-न्यायिक (न्यायिकवत) निकाय से क्या तात्पर्य है? ठोस उदहारणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 9. प्रोफेसर अमर्त्य सेन ने प्राथमिक शिक्षा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्रे में महत्वपूर्ण सुधारों की वकालत की है। उनकी स्थिति और कार्य-निष्पादन में सुधार हेतु आपके क्या सुझाव है?

प्रश्न 10. "भारतीय शासकीय तंत्र में, गैर-राजकीय कर्ताओं की भूमिका सीमित ही रही है।" इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 11. "विभिन्न स्तरों पर सरकारी तंत्र की प्रभाविता तथा शासकीय तंत्र में जन-सहभागिता अन्योन्याश्रित होती है।" भारत के सन्दर्भ में इनके बीच संबध पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 12. "ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनलय् के ईमानदारी सूचकांक में, भारत काफी नीचे के पायदान पर है। संक्षेप में उन विधिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक कारकों पर चर्चा कीजिए, जिनके कारण भारत में सार्वजानिक नैतिकता का ह्वास हुआ है।

प्रश्न 13. क्या भारतीय सरकारी तंत्र ने 1991 में शुरू हुए उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की माँगो के प्रति पर्याप्त रूप से अनुक्रिया की है? इस महत्त्वपूर्ण परिवर्तन के प्रति अनुक्रियाशील होने के लिए सरकार क्या कर सकती है?

प्रश्न 14. "पारंपरिक अधिकारीतंत्रीय संरचना और संस्कृति ने भारत में सामाजिक-आर्थिक विकास की प्रक्रिया में बाधा डाली है।" टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 15. राष्ट्रीय बाल नीति के प्रमुऽ प्रावधानों का परीक्षण कीजिए तथा इसके क्रियान्वयन की प्रस्थिति पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 16. "भारत में जनांकिकीय लाभांश तब तक सैद्धांतिक ही बना रहेगा जब तक कि हमारी जनशक्ति अधिक शिक्षित, जागरूक, कुशल और सृजनशील नहीं हो जाती।" सरकार नें हमारी जनसंख्या को अधिक उत्पादनशील और रोजगार-योग्य बनने की क्षमता में वृद्धि के लिए कौन कौन से उपाय किये है?

प्रश्न 17. विश्व व्यापार संगठन (डब्लू.टी.ओ.) के अधिक व्यापक लक्ष्य और उद्देश्य वैश्वीकरण के युग में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रबंधन और प्रोन्नति करना है। परन्तु (संधि) वार्ताओं की दोहा परिधि मृत्योन्मुखी प्रतीत होती है, जिसका कारण विकसित और विकासशील देशो के बीच मतभेद है।य् भारतीय परिप्रेक्ष्य में, इस पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 18. शीतयुद्धोत्तर अंतर-राष्ट्रीय परिदृश्य के सन्दर्भ में, भारत की पूर्वोन्मुखी नीति के आर्थिक और सामरिक आयामों का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 19. "भारत के बढ़ते हुए सीमापारीय आतंकी हमले और अनेक सदस्य-राज्यों के आंतरिक मामलों में पाकिस्तान द्वारा बढ़ता हुआ हस्तक्षेप सार्क (दक्षिणी एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) के भविष्य के लिए सहायक नहीं है।" उपयुक्त उदहारण के साथ स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20. यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के मैक्ब्राइड आयोग के लक्ष्य और उद्देश्य क्या क्या है? इनमे भारत की क्या स्थिति है?

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें

Courtesy: UPSC