(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 3 (Download) UPSC IAS (Mains) 2016 General Studies (Paper - 3) Exam Question Paper


(डाउनलोड) यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा) सामान्य अध्ययन पेपर - 3 (Download) UPSC IAS (Mains) 2016 General Studies (Paper - 3) Exam Question Paper


परीक्षा का नाम (Exam Name): यूपीएससी आईएएस 2016 (मुख्य परीक्षा)

पाठ्यक्रम (Syllabus): प्रश्नपत्र-4: सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन)

विषय (Subject) : सामान्य अध्ययन (पेपर - 3) General Studies (GS) Paper - 3

साल (Year): 2016

माध्यम (Medium): Hindi

निर्देशः निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 200 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। शब्द-विस्तार की अपेक्षा प्रश्नोत्तर की अन्तर्वस्तु अधिक महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्नों के अंक समान है।

प्रश्न 1. भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप औपचारिक क्षेत्र में रोजगार कैसे कम हुए? क्या बढ़ती हुई अनोपचारिकता देश के विकास के लिए हानिकारक है?

प्रश्न 2. भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजटिंग अनिवार्य है। भारतीय प्रसंग में जेंडर बजटिंग की क्या आवश्यकताएँ एवं स्थिति है?

प्रश्न 3. प्रधान मंत्री जन धन योजना (पी. एम. जे. डी. वाई.) बैंकरहितों को संस्थागत वित्त में लाने के लिए आवश्यक है।क्या आप सहमत है कि इससे भारतीय समाज के गरीब तबके के लोंगों का वित्तीय समावेश होगा? अपने मत की पुष्टि के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिये।

प्रश्न 4. ‘स्मार्ट शहरों’ से क्या तात्पर्य है? भारत के शहरी विकास में इनकी प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए। क्या इससे ग्रामीण तथा शहरी भेदभाव में बढ़ोत्तरी होगी? पी- यू- आर- ए- एवं आर- यू- आर- बी- ए- एन- मिशन के संदर्भ में ‘स्मार्ट गाँव’ के लिए तर्क प्रस्तुत कीजिये?

प्रश्न 5. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में एफ. डी. आई. की आवश्यकता की पुष्टि कीजिए। हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापनों तथा वास्तविक एफ. डी. आई. के बीच अंतर क्यो है? भारत में वास्तविक एफ. डी. आई. को बढ़ाने के लिए सुधारात्मक कदम सुझाइये।

प्रश्न 6. भारतीय संदर्भ में समवेशी विकास में निहित चुनौतियों, जिनमे लापरवाह और बेकार जनशक्ति शामिल है, पर टिप्पणी कीजिये। इन चुनौतियों का सामना करने के उपाय सुझाइये।

प्रश्न 7. जल-उपयोग दक्षता से आप क्या समझते है? जल-उपयोग दक्षता को बढ़ाने में सूक्ष्म सिचाई की भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 8. एलीलोपैथी क्या है? सिंचित कृषि-क्षेत्रें की प्रमुख फसल पद्धतियों में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 9. कृषि विकास में भूमि सुधारों की विवेचना कीजिए। भारत में भूमि सुधारों की सफलता के लिए उत्तरदायी कारकों को चिन्हित कीजिए।

प्रश्न 10. भारतीय कृषि की प्रकृति की अनिश्चितताओं पर निर्भरता के मद्देनजर, फसल बीमा की आवश्यकता की विवेचना कीजिए और प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पी. एम. एफ. बी. वाई.) की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 11. देश की नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों के सन्दर्भ में इनकी वर्तमान स्थिति और प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों का विवरण दीजिये। प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल- ई- डी-) पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के महत्त्व की विवेचना संक्षेप में कीजिए।

प्रश्न 12. अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की चर्चा कीजिये। इस प्रौधौगिकी का प्रयोग भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में किस प्रकार सहायक हुआ है?

प्रश्न 13. अतिसूक्ष्म प्रौधौगिकी (नैनो टेक्नोलॉजी) 21वी शताब्दी की प्रमुख प्रौधौगिकियों में से एक क्यो है? अतिसूक्ष्म विज्ञान और प्रौद्यौगिकी पर भारत सरकार के मिशन की प्रमुख विशेषताओं तथा देश के विकास के प्रक्रम में इसके प्रयोग के क्षेत्र का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 14. बड़ी परियोजनाओ के नियोजन के समय मानव बस्तियों का पुनर्वास एक महत्वपूर्ण परिस्थितिक संघात है, जिस पर सदैव विवाद होता है। विकास की बड़ी परियोजनाओ के प्रस्ताव के समय इस संघात को कम करने के लिए सुझाए गए उपायों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 15. कई वर्षों से उच्च तीव्रता की वर्षा के कारण शहरों में बाढ़ की बारंबारता बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रें में बाढ़ के कारणों पर चर्चा करते हुए इस प्रकार की घटनाओं के दौरान जोखिम कम करने की तैयारियों की क्रियाविधि पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 16. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एन. डी. एम. ए.) के सुझावों के संदर्भ में, उत्तराखंड के अनेकों स्थानो पर हाल ही में बादल फटने की घटनाओं के संधात को कम करने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 17. "उग्र अनुसरण" एवं "शल्यक प्रहार" पदों का प्रयोग प्रायः आतंकी हमलों के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही के लिए किया जाता है। इस प्रकार की कार्यवाहियो के युद्धनीतिक प्रभाव की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 18. "पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद एक प्रतिस्पर्धात्मक उद्योग के रूप में उभर रहा है।" उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 19. दुर्गम क्षेत्र एवं कुछ देशों के साथ शत्रुतापूर्ण संबंधो के कारण सीमा प्रबंधन एक कठिन कार्य है। प्रभावशाली सीमा प्रबंधन की चुनौतियों एवं रणनीतियों पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 20. गैर-राज्यों अभिकर्ताओं द्वारा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का विध्वंसकारी गतिविधियों हेतु प्रयोग सुरक्षा के लिए एक वृहद चिंता का विषय है। हाल ही में इनका दुष्प्रयोग किस प्रकार हुआ है? उपर्युक्त खतरे को नियंत्रित करने के लिए प्रभावकारी सुझाव सुझाइये।

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें

Courtesy: UPSC