(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: जैविक आतंकवाद की चुनौती (Biological Terrorism)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: जैविक आतंकवाद की चुनौती (Biological Terrorism)


विषय (Topic): जैविक आतंकवाद की चुनौती (Biological Terrorism)

विषय विवरण (Topic Description):

मानव सभ्यता के विकास के साथ ही इसके फैलाव और वर्चस्व की लड़ाई भी शुरू हो गई... और मनुष्य ने विजय की प्राप्ति और अपना दबदबा कायम करने के लिए तमाम तरह की कोशिशें भी शुरू कर दी....इन्ही कोशिशों का नतीजा है तरह-तरह के युद्ध के हथियार.... जिनमें गोले-बारूद से लेकर परमाणु हथियार और मिसाइल तक शामिल हैं। लेकिन इंसान का जब इनसे भी दिल न भरा तो जैविक और रासायनिक हथियारों का निर्माण भी मनुष्य ने शुरू कर दिया... बिना ये सोचे समझे की इसके इस्तेमाल की परिणती क्या होगी..? और मानव समाज और सभ्यता को इसके लिए क्या कीमत चुकानी पड़ेगी। इतिहास गवाह है कि चेचक, हैज़ा, प्लेग, न्यूमोनिया और अन्य महामारियों की वजह से हजारों लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। जैविक हथियार का इस्तेमाल कर इस तरह के लाइलाज और जानलेवा बीमारियों को आसानी से किसी भी इलाके में फैला कर बड़े पैमाने पर नरसंहार किया जा सकता है। अपनी रक्षात्मक व सैन्य ताकत बढाने के उद्देश्य से दुनिया के कई देशों ने इस तरह के खतरनाक जैविक हथियारों का आविष्कार किया। जिनका इस्तेमाल अगर युद्ध के दौरान होता है तो भयावह परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही जो बात सबसे ज्यादा चिंता की है.. वह है आतंकवाद के बढ़ते प्रभाव की ....आतंकवादियों के हाथ में पड़ने पर वो इन जैविक हथियार का बेजा और गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे निपटना एक बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के पहले सैन्य चिकित्सा सम्मेलन में मौजूदा समय के सबसे बड़े ख़तरे जैविक आतंकवाद से सबको सतर्क कराया। और इस ओर गहरी चिंता वय्क्त की।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV