(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: नागरिकता के नियम (Citizenship)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: नागरिकता के नियम (Citizenship)


विषय (Topic): नागरिकता के नियम (Citizenship)

विषय विवरण (Topic Description):

दुनिया भर में बहुत सारे देश हैं। हर देश के अलग- अलग नियम कायदे हैं। दरअसल आम भाषा में जिसे हम देश या राष्ट्र कहते हैं। राजनीतिशास्त्र में उसे राज्य कहा जाता है। किसी भी देश या कहें किसी भी राज्य निर्माण में चार प्रमुख तत्व होते हैं। जनसंख्या, निश्चित भूभाग, सरकार और संप्रभुता बात अगर जनसंख्या की करें। तो बिना मानव समुदाय के किसी भी राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती और दुनिया भर में हर राज्य में अपने नागरिकों को परिभाषित करने का अगल अलग आधार है। कई देश अपने नागरिकों को दोहरी नागरिकता रखने का अधिकार देते हैं। तो वहीं भारत समेत कई देश ऐसे हैं जिनमें एकल नागरिकता नियम है। जिसके तहत अगर आप अपना देश छोड़कर दूसरे देश की नागरिकता लेते हैं। तो अपकी अपने असली वतन से नागरिकता खत्म हो जाएगी दरअसल नागरिकता एक विशेष सामाजिक, राजनैतिक, राष्ट्रीय, या मानव संसाधन समुदाय का एक हिस्सा है । जो आपको आपके देश में ही नहीं बल्की पूरे विश्व में पहचान देता है। नागरिकता के बल पर ही आप किसी शासन व्यवस्था के आधीन आते हैं और उस व्यवस्था का लाभ उठा पाते हैं। इसीलिए नागरिकता की परिभाषा बहुत व्यापक है और नागरिकता के आधार में उस देश का राजनीतिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक महत्व छिपा होता है। ताज़ा मामला तेलंगाना में TRS के विधायक से जुड़ा है। जिन्हें भारतीय नागरिकता लेने के दौरान निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने के चलते, गृह मंत्रालय ने उनकी भारतीय नागरिकता ख़त्म कर दी है।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV