(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: भारत - श्रीलंका संबंध (India - Sri lanka Relationship)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: भारत - श्रीलंका संबंध (India - Sri lanka Relationship)


विषय (Topic): भारत - श्रीलंका संबंध (India - Sri lanka Relationship)

विषय विवरण (Topic Description):

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका, श्रीलंका नाम सुनते ही मन में रामायण काल की कहानियां कौंधने लगती हैं। भारत श्रीलंका के संबंध बहुत पुराने और समृद्धशाली हैं। पौराणिक कथाओं में हमें श्रीलंका का विवरण मिलता है। दोनों देशों की बोली, रहन सहन, संस्कृती और धार्मिक मान्यताएं काफी मिलती जुलती हैं। यही कारण है कि भले ही दोनों देशों में कोई भी सरकार बने पर रिश्तों में किसी भी प्रकार की कड़वाहट नहीं आती। श्रीलंका में कोई भी अन्होनी होती है तो भारत मदद करने के लिए सबसे आगे दिखाई पड़ता है। साल दर साल दोनों देशों के बीच बढ़ता व्यापार भी नए नए मुकाम छू रहा है। वैश्विक स्तर पर भी भारत क्षीलंका का सबसे बड़ा समर्थक दिखाई देता है। और समय समय पर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष कई कार्यक्रमों में पहुंच कर अनौपचारिक बैठकों के ज़रिए सांस्कृतिक महत्व को भी बढ़ा देते रहे हैं श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे सत्ता की बागडोर संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आए हुए हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की...मुलाकात में ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई ऐसी उम्मीद की जा सकती है की भारत औऱ श्रीलंका के रिश्ते और मज़बूत होने जा रहे हैं।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV