(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अगले थलसेना अध्यक्ष (Lieutenant General Manoj Mukund Narwane Next Army Chief)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh:  लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अगले थलसेना अध्यक्ष (Lieutenant General Manoj Mukund Narwane Next Army Chief)


विषय (Topic): लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अगले थलसेना अध्यक्ष (Lieutenant General Manoj Mukund Narwane Next Army Chief)

विषय विवरण (Topic Description):

देश की आन बान शान, देश के गौरव यानी भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के जवान। इनके शौर्य और पराक्रम के बारे में सोचते ही हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। भारतीय सशस्‍त्र सेना में तीन भाग हैं थलसेना, जलसेना और वायुसेना। तीनों सेनाओं की कमान भारत के राष्‍ट्रपति के पास होती है। जबकी रक्षा मंत्रालय सशस्‍त्र बलों को देश की रक्षा के लिए नीतिगत रूपरेखा और जानकारियां प्रदान कराता है। थल सेना भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। थलसेना सेनाध्यक्ष भारत की थलसेना का सेनापति होता है। भारतीय थल सेना के प्रशासनिक एवं सामरिक कार्य संचालन का नियंत्रण थल सेनाध्यक्ष ही करता है। इस पद की स्थापना 1955 में हुई। पहले इस पद का नाम कमांडर इन चीफ आर्मी हुआ करता था। थलसेना के उप प्रमुख के रूप में सेवा दे रहे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अगले थलसेना अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वे जनरल बिपिन रावत की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को चीनी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्हें जम्मू कश्मीर में अपनी बटालियन की कमान प्रभावी तरीके से संभालने को लेकर सेना पदक, और अन्य कार्यों के लिए विशिष्ट और अतिविशिष्ट पदक से भी नवाज़ा जा चुका है।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV