(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: समुद्री लुटेरे (पाइरेट्स) (Pirates)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: समुद्री लुटेरे (पाइरेट्स) (Pirates)


विषय (Topic): समुद्री लुटेरे (पाइरेट्स) (Pirates)

विषय विवरण (Topic Description):

दुनिका का 80 फीसदी से ज्यादा का कारोबार समुद्र के जरिये ही होता है और व्यापार के साथ ही हम समय- समय पर समुद्री लूट की घटनाएं भी सुनते रहते हैं। दशको से कई घटनाओं में समुद्री लुटेरे अपने नापाक इरादों को जाहिर करते रहें हैं। असल में समुद्री लुटेरो द्वारा अंजाम दी गई या सिर्फ अगवा करने की घटनाओं का असर काफी व्यापक है। इसके दूसरे बड़े प्रभाव भी है। जिनका संबंध वैश्विक शांति से लेकर वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पर पड़ता है। लगातार बढ रही इस तरह की घटनाओं ने समुद्री उत्पादकता को कम कर दिया है। हाल ही में नाइजीरिया के तट पर हागंकांग के जहाज़ को अगवा करने की घटना में 18 भारतीय शामिल हैं। इस घटना ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिये है क्योकि इस प्रकार की ये कोई पहली घटना नही है। ऐसा भी नहीं है कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिये किसी तरह की व्यवस्था या कानून नहीं है लेकिन सवाल यही है कि तमाम व्यवस्थाओं और अंतररार्ष्ट्रीय नियम कायदे होने के बावजूद भी इस तरह की घटनाओं पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है। क्यों समुद्री लुटेरे बेखौफ और बेलगाम होते जा रहे है।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV