(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: विज्ञान में महिलाएं (Women in Science)


(Video) राज्य सभा टीवी विशेष Rajya Sabha TV (RSTV) Vishesh: विज्ञान में महिलाएं (Women in Science)


विषय (Topic): विज्ञान में महिलाएं (Women in Science)

विषय विवरण (Topic Description):

आज विज्ञान की दुनिया में भारतीय महिला वैज्ञानिकों का योगदान अतुलनीय है। उनके आविष्कारों और प्रयोगों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति में चार चांद लगाए हैं। साल दर साल महिलाओं ने साइंस की जादूई दुनिया में अपना लोहा दमदार तरीके से मनवाया है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में भारतीय महिला वैज्ञानिकों ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। भारतीय महिलाओं ने मेडिकल साइंस, वनस्पति विज्ञान से लेकर मिसाइल और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल की हैं। इसरो में चंद्रयान मिशन हो या फिर मंगल मिशन की सफलता नासा से लेकर नोबेल पुरस्कार तक भारतीय महिला वैज्ञानिकों की लगन और मेहनत आज किसी से छिपी नहीं है। आज विज्ञान की दुनिया में भारतीय महिलाओं की सफलता की कहानियां जन जन तक पहुंचना ज़रूरी है जिससे विज्ञान के माध्यम से महिलाएं देश की प्रगती में योगदान दे सकें और सकीर्ण मानसिकता वाले कुछ समाज के तबके की सोच में कुछ बदलाव लाई जा सके। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुए एक कार्यक्रम में महिला औऱ बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए देश भर में 11 पीठों के गठन की घोषणा की है। केन्द्र सरकार की ओर से सिर्फ विज्ञान ही नहीं बल्की तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Click Here for RSTV The Big Picture

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें Click Here for Archive

Courtesy: RSTV